Top Indian TV Shows Popular In Abroad विदेशों में प्रसिद्ध हिंदी धारावाहिक

Top Indian TV Shows Popular In Abroad विदेशों में प्रसिद्ध हिंदी धारावाहिक...
यदि आपको भारतीय टीवी धारावाहिक पसंद नहीं हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि कोई भी इन शो को पसंद नहीं करता है। ज्यादातर लोग इनका मजाक भी उड़ाते हैं। हां वह बात अलग है कई सारे शोज सास-बहू और पारिवारिक ड्रामा पर आधारित हैं। लेकिन यह भी देखा गया है लगभग हर घर में ये शो टीवी पर देखा जाते रहे है। देश में कई लोग धीरे-धीरे इन शो से खुद को अलग कर रहे हैं, लेकिन आज भी समाज का एक बड़ा वर्ग डेली सोप टीवी चैनल देखता है।
और हां ऐसा भी नहीं है कि ये टीवी शोज केवल भारत में पसंद किए जाते हैं, बल्कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में न केवल पसंद किए जाते हैं बल्कि उनकी टीआरपी भी बहुत अच्छी आती रही है|

1.नागिन Naagin
टेलीविजन की दुनिया में नागिन सबसे लोकप्रिय शो है; लगभग हर कोई इसके लिए बहुत भावुक है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह शो भारत में तो प्रसिद्ध हुआ ही  साथ ही साथ चीन में बहुत लोकप्रिय है। इस धारावाहिक ने इंडोनेशिया, यूएई, नेपाल, भूटान, ब्राजील, तुर्की, पाकिस्तान जैसे देशों में अपनी जगह बना ली।

2. इस प्यार कोई नाम दून IPKKND 
लोगों ने स्टार प्लस चैनल के शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' की जमकर तारीफ की। इस शो का पहला भाग टीवी पर दिखाया गया था, जबकि दूसरी श्रृंखला वेब पर दिखाई गई थी। यह शो भारत के अलावा यूएई और तुर्की में बहुत पसंद किया जाता है। बालिका वधूटीवी पर शो, जिसमें भारतीय समाज के रीति-रिवाजों और परंपराओं को दिखाया गया था, न केवल भारत में बल्कि यूके, यूएई, ताजिकिस्तान और वियतनाम जैसे देशों में भी हाइलाइट किया गया था। हालाँकि, ये शो अब बंद हो गया है। लेकिन Fans इसे कभी भुला नहीं पाते

3. महाभारत Mahabharat 
स्टार प्लस पर प्रसिद्ध धारावाहिक महाभारत को भारत में काफी सराहना मिली। यह शो भारत के अलावा इंडोनेशिया, रूस और मॉरीशस में भी पसंद किया जाता है। और साथ ही साथ इस सीरियल से शहीर शेख, पूजा शर्मा, सौरभ राज जैन जैसे अभिनेताओं को विदेशों में  पहचान मिली

4. बालिका वधू Balika Vadhu
कलर्स टीवी का सीरियल अपने समय का सबसे ज्यादा टीआरपी बटोरने वाले और लंबे समय तक चलने वाले सोज में से एक है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की यह सीरियल भारत के साथ-साथ कई एशियन देश जैसे पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ईरान तथा मालदीव जैसे देशों में लोकप्रिय हुआ, इस सीरियल से जहां समाज को एक संदेश मिला वही लोगों ने प्रत्यूषा बनर्जी और सिद्धार्थ शुक्ला कि सुपर हिट केमिस्ट्री को सराहा|


5. साथ निभाना साथिया Saathiya2
स्टार प्लस पर दिखाए गए सास बहू ड्रामा 'साथ निभाना साथिया' ने कई सालों तक टीवी पर राज किया। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि रोमानिया समेत बहुत से यूरोपिय तथा एसीयन पेसेफिक देशों में में इस शो  भारी मात्रा में देखा गया। लोगों को सबसे ज्यादा इस सीरियल के स्टोरी ट्रैक जो की सास बहू के बीच नोकझोंक व छोटे-मोटे झगड़ों से होकर गुजरती है, पसंद आई और इसी कारण इंटरनेट पर ये आज भी मशहूर है हालाँकि, अब यह शो बंद हो गया है, लेकिन दर्शकों की मांग पर इसका दूसरा भाग हाल ही में टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है।

6. पुनर्विवाह PunarVivah
जी टिवी के इस सीरियल के नाम सबसे ज्यादा बार प्रसारित और सबसे ज्यादा अलग-अलग देश विदेशों के भाषाओं में डब हिंदी सो का खिताब जाता है, इस सो को ना केवल भारतीय भाषाएं जैसे बांग्ला मराठी तेलुगू कन्नड़ में बल्कि इंग्लिश, फ्रेंच, अरेबिक जैसे भाषाओं में भी रूपांतरित किया गया, यह सीरियल मिडल ईस्टर्न कंट्रीज जैसे सीरिया, ईरान, इराक, यूएई, यमन जैसे देशों तथा उसके साथ ही साथ यूरोपियन देश है जैसे फ्रांस, स्पेन, ब्रिटेन तथा अफ्रीकी देश जैसे जांबिया, ट्यूनीशिया, तंजानिया, तथा इजिप्ट में दिखाया गया|

7.  कुमकुम तथा कुंडली भाग्य भाग्य KumKum & Kundali Bhagya
अब जैसा कि हमने आपको बताया ज़ी टीवी दुनिया में सबसे वाइड नेटवर्क में से एक है इनके शोज दुनिया के कई सारे देशों में प्रसारित होते हैं, उनमें से एक नाम कुंडली भाग्य और कुमकुम भाग्य का है, जो कि अफ्रीकी देशों में इंग्लिश तथा अरेबिक वही तुर्की, यमन, ईरान, इराक, यूएई और साथ ही साथ कई सारे पश्चिमी एशियन देशों में दिखा जाते हैं|

8. इश्कबाज Ishqbaaz 
अब जहां प्रसिद्ध सोज की बात हो रही हो और वहां 'इश्कबाज' का नाम ना लिया जाए ऐसा हो नहीं सकता| इश्कबाज भारत मे काफी पसंद किया गया और साथ ही साथ इस सीरियल से कई कलाकारों को पहचान भी मिली लेकिन इतना ही नहीं गुल खान प्रोडक्शन द्वारा निर्मित इस सीरियल ने न केवल भारत बल्कि एशियन पेसिफिक देश जैसे की बाली, इंडोनेशिया, श्रीलंका तथा मालदीव में काफी ज्यादा पसंद किया गया वही कई खाड़ी के देशों में भी ये शो प्रसिद्धि हासिल करने में कामयाब हुआ|

9. जोधा अकबर Jodha Akbar
एक बार फिर से इस लिस्ट में ज़ी टीवी का एक और शो शामिल होने जा रहा है और यह कोई और नहीं बल्कि जोधा अकबर है जिस शो ने भारत में  ऐसी प्रसिद्धि हासिल की की हफ्तों हफ्तों तक यह शो टीआरपी लिस्ट में सुमार रहा लेकिन यह बात दूसरे देशों की हो रही है जहां ये प्रसिद्धि हासिल करने में पीछे नहीं रहा आज भी कई सारे देशों में इस सीरियल को दुबारा टेलीकास्ट करने के लिए डिमांड आ रहे हैं|

10. यह रिश्ता क्या कहलाता है YRKKH
और अब बात टीवी पर सबसे लंबे समय से चले आ रहे सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है की अब चलिए जान लेते हैं सीरियल की लोकप्रियता जितनी भारत में है क्या उतनी बाकी देशों में है तो जी हां यह सीरियल स्टार प्राइम पर इंग्लिश भाषा में टेलीकास्ट क्या आता है और स्टार प्राइम कई सारे अफ्रीकी देश इंग्लिश बोले आते हैं जैसी नाइजीरिया और इजिप्ट वही साथ ही साथ यूरोप में भी टेलीकास्ट किया जाता है हालांकि यह सीरियल इंडोनेशिया में नहीं चल पाया लेकिन भारत समेत नेपाल बांग्लादेश पाकिस्तान जैसे देशों में काफी पसंद किया गया और किया जा रहा है

Special Mention
और अब अंत में हम कुछ सीरियल्स को मेंशन करेंगे जिन्हें हम लिस्ट में नहीं रख पाए लेकिन फिर भी वे विदेशों में प्रसिद्ध रहे हैं, जिनमे ससुराल सिमर का, मधुबाला, कसम तेरे प्यार की, जमाई राजा, यह जादू है जिन का, कसम तेरे प्यार की, कपिल शर्मा शो, बिग बॉस जैसे कइ नाम सुमार है|

~Alpna Kumari

Post a Comment

2 Comments